आगरालीक्स …Agra News : आगरा की फैक्ट्री में अमूल सहित अन्य नामनीच ब्रांड का देसी घी यूरिया और केमिकल से तैयार हो रहा था, छापा, पांच अरेस्ट, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे।( Agra News Video : Agra Police bust factory prepare Deshi Ghee with Urea & Food Chemical, Sale in Market with Amul & other big brand name, 5 arrested#Agra )
नकली दवाओं के बाद आगरा में नकली घी की फैक्ट्री पर आगरा पुलिस ने छापा मारा। ताजगंज के शमसाबाद रोड के कहरई मोड स्थित टिन शेड डालकर संचालित हो रही फैक्ट्री से पुलिस को अमूल ब्रांड के नकली घी की बड़ी मात्रा में मेरठ के लिए सप्लाई होने की सूचना मिली थी, पुलिस फोर्स के साथ टीम के छापे में बड़ी मात्रा में घी मिलने से होश उड़ गए।
यूरिया और केमिकल से तैयार हो रहा था घी
डीसीपी सिटी सूरज राय का मीडिया से कहना है कि फैक्ट्री में अमूल सहित नामचीन ब्रांड का नकली घी तैयार किा जा रहा था, फैक्ट्री से 18 ब्रांड के रैपर मिले हैं जिनमें घी पैक कर सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री में यूरिया और केमिकल से नकली घी तैयार किया जाता था । घी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यूरिया, फूड केमिकल सहित अन्य सामान भी मिला है।
मैनेजर सहित पांच अरेस्ट, कई शहरों में हो रहा था सप्लाई
पुलिस ने मौके से मैनेजर सहित पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है। फैक्र्टी से कई शहरों के लिए नकली घी सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री संचालक ग्वालियर का बताया जा रहा है उसने नीरज अग्रवाल से किराए पर फैक्ट्री ली थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।