आगरालीक्स…आर्या और उज्जवल ने जीती जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता, खेल विभाग ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की
आगरा में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता 28 से 29 दिसंबर 2024 तक चली। इसके अंडर 18 बालिका वर्ग में कुमारी आर्या वर्मा ने कामीक्षा पूर्वाल को 6—0 से पराजित कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आर्वी जैन रहीं। वहीं अंडर 18 बालक वर्ग के फाइनल में उज्जवल वीर लाल ने सक्षम मल्होत्रा को 6—2 से शिकस्त दी। अक्षत अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मास्टर हाकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, लॉन टेनिस प्रशिक्षक आशीष वर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।