आगरालीक्स…आगरा के मास्टर पंकज शर्मा की बड़ी उपलब्धि, भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के अंतिम दिन एक और स्वर्ण जीता
आगरा के मास्टर पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रांची (झारखंड) के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में खेली जा रही तृतीय भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आखिरी दिन भी उन्होंने स्पर्ण पदक अपने नाम किया।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा की सूचना अनुसार यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 29 दिसंबर 2024 तक आयोजित हुई, जिसमें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं दक्षिण कोरिया से 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे ताइक्वान्डो की टीम पूमसे स्पर्धा में भी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
उनके साथ टीम पूमसे स्पर्धा में आगरा के ही संतोष कुमार सिंह,
उदय शर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुहानी श्रीवास्तव ने सीनियर बालिका पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
उल्लेखनीय है कि मास्टर पंकज शर्मा ने इससे पहले 28 दिसंबर 2024 को भी पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उत्तर प्रदेश की टीम को ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप का तीसरा स्थान मिला।