आगरालीक्स…आगरा रीजन में रहने वाले एक युवक के लिए सबकुछ छोड़कर आ गई असम की युवती. शादी करने आई थी, मिला धोखा. युवक ने झांसा देकर किया दुष्कर्म. मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक के लिए असम की एक युवती अपना सबकुछ छोड़कर यहां आ गई. युवती युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन यहां आकर उसे धोखा मिला. युवक ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया बल्कि उसके पास मौजूद पैसे आदि सामान भी छीन लिया. युवती ने फिरोजाबाद के एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हे. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये है पूरा मामला
असम के जिला धुवरी में रहने वाली एक युवती की शेयरचैन के जरिए जसराना के रहने वाले एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी. एक वर्ष पहले हुई मुलाकात दोनों के बीच प्यार में बदल गई. नंबरों का आदान प्रदान हो गया. युवक ने खुद को नोएडा के एक थाने में दरोगा होने की बात कही. बात शादी तक पहुंची तो युवती अपना सबकुछ छोड़कर युवक से शादी करने दिल्ली आ गई. लेकिन यहां आकर उसे धोखा मिला. युवती का आरोप है कि वह 9 जून को दिल्ली आई थी और तभी से आरोपी उसे शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है.
एसएसपी के पास पहुंचकर युवती ने कहा कि वह बमुश्किल से उसके चंगुल से निकलकर यहां आई है. युवती ने बताया कि आरोपी युवक जसराना के मोहल्ला जाटवान का रहने वाला है. युवती ने दिल्ली, फिरोजाबाद के सुहागनगर चौराहा के पास एक टॉवर में कमला लेने के साथ एवं जसराना में खुद के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोपल गाया है. एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने युवती का मेडिकल करा रही है. युवती का आरोप है कि वह अपने साथ जेवर और कैश लेकर आई थी जिसे आरोपी ने छीन लिया. उकसे साथ मारपीट की गई. अब उसके पास कोई पैसा नहीं बचा है.