आगरालीक्स…देश की राजनीति में आज बड़ी खबर. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा. बीजेपी से गठबंधन तोड़ा. महागठबंधन के साथ बनाएंगे नई सरकार
देश की राजनीति में आज सबसे बड़ी खबर बिहार से आई है. भाजपा और जदयू का गठबंधन एक बार फिर से टूट गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही नीतीश ने तुरंत ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है. नीतीश ने राजभवन में ही भाजपा से गठबंधन टूटने का ऐलान किया. इसके बाद नीतीश सीधे राबड़ी देवी के घर पहुंचे जहां तेजस्वी यादव से उनकी मीटिंग हुई है.

इधर जीतन राम मांझी ने भी नीतीश को समर्थन देने का ऐलान किया है. उनके पास 4 विधायक हैं. ऐसे में नीतीश के पास अब 164 विधायकों का समर्थन है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे. सब कुछ तय हो गया है.