आगरालीक्स…आगरा में 237 दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण. शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में एडिप योजना के तहत की गई सहायता
एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शांति निकेतन पब्लिक स्कूल तेहरा आगरा के स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। भारत सरकार की एडिप योजना के कुल 237 दिव्यांजन को पूर्व चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित दिव्यांजन को लगभग 250 से अधिक सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व सांसद राजकुमार चाहर ने किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) द्वारा एवं जिला प्रशासन आगरा एवं शांति निकेतन संस्थान के सहयोग से किया गया।
शिविर में आए दिव्यांजन को आगरा के एलिम्को आसरा केन्द्र में आयोजित किए गये परीक्षण शिविर में चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित दिव्यांजन को एडिप योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। आगरा में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डाॅ. अभिषेक कुमार गुप्ता द्वारा समस्त शिविर में उपस्थित दिव्यागंजन एवं अतिथिगणों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रवक्ता डाॅ. हरिओम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एलिम्को – भारत सरकार से प्रबन्धक प्रकाश सिंह एवं कनिष्ठ विपणन ललित कुमार पीएण्डओ सुजीत कुमूार एव पदम एलिम्को आसरा संचालक देवेन्द्र सविता, डाॅ. मधु पराशर, प्राचार्या शांति निकेतन काॅलेज, श्रीमती अनिता चौधरी, समन्वयक स्वाभिमान मूक बधिर एवं मंद बुद्वि संस्थान, रवि कुमार सिंह समन्वयक स्वराज सेवा संस्थान, रंजना मिश्रा, प्राचार्या शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, एवं संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अंजुल खण्डेलवाल, संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।