आगरालीक्स…आगरा में वात्सल्य सेवा समिति की सदस्यों ने आचार्यश्री को अर्पित की श्रद्धा सुमन विनयांजलि
वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में सुनीता जैन के निवास स्थान पर विजय विहार कॉलोनी अलबतिया शाहगंज में संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की भाव विहीन विनयांजलि सभा को आयोजित की गई| सर्वप्रथम आचार्यश्री की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया| इसके बाद सभी सदस्यों ने बारी-बारी से तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित कर भक्ति भाव में अश्रुपूर्ण नेत्रों से नमन किया और सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आपने मानवता के उत्थान एवं प्राणी मात्र की रक्षा हेतु जो अपना पूरा जीवन बिता दिया और व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि जैन ,मंत्री करुणा जैन, कोषाध्यक्ष कविता जैन ,उपासना जैन, निशा जैन ,रतिभा जैन, रिंकी जैन डिंकी जैन ,रेनू जैन ,बबली जैन, रीता जैन ,मोना जैन, रचना जैन, पुष्पा जैन ,आदि उपस्थित रही।