आगरालीक्स…आगरा की पॉश रेजीडेंसी निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट के 48 फ्लैटों की नीलामी 30 सितंबर को. बोली में शामिल होने के लिए जमा करनी होगी इतनी जमानत राशि
निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट चमरौली में कुर्कशुदा संपत्ति के ब्लॉक टावर ए के 48 फ्लैटों की नीलामी 30 सितंबर को होनी है. नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को बोली लगाने से पहले जमानत राशि एक करोड़ 86 लाख 47 हजार रुपये जमा करने होंगे, तभी वह व्यक्ति नीलामी में शामिल हो सकेंगे. नीलामी 30 सितंबर को तहसील सदर में होगी.
इस संबंध में एसउीएम सदर सचिन राजपूत ने निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण के 23 करेाड़ छह लाख तीस हजार रुपये के बकाएदार निखिल होम एसोसिएट की कुर्कशुदा संपत्ति की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम सदर द्वारा तहसीलदार को नीलामी अधिकारी नामित किया गया है.
तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह के मुताबिक ब्लॉक टावर ए के 48 फ्लैटों को सार्वजनिक रूप से नीलामी किए जाने के लिए 30 सितंबर नियत की हे. बता दें कि जुलाई 2023 में निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट चमरौली में ए, बी, सी और उी टावर में करीब 200 फ्लैट प्रशासन ने कुर्क किए थे.