आगरालीक्स….आगरा की जनकपुरी में सीता—राम के विवाह का न्यौता देखने निकले राजा जनक. शिवजी का अभिषेक कर रानी सुनयना के साथ नगर भ्रमण किया और लोगों को दिया जनकपुरी में आने का निमंत्रण
ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग आमंत्रण यात्रा निकाल कर आज राजा जनक ने शहरवासियों को सियाराम के विवाह के न्यौता दिया। सर्वप्रथम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन कर राजा जनक व रानी सुनयना (प्रमोद वर्मा व मंजु वर्मा) ने महादेव की आरती की। इसके उपरान्त आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसमें सबसे आगे थी विघ्नविनाशक गणपति की सवारी, उसके पीछे राजा जनक व रानी सुनयना ने क्षेत्र के भ्रमण कर सभी को सियाराम के विवाह व जनकपुरी महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
पृथ्वीनाथ मंदिर में राहुल आचार्य द्वारा पूजन कराने के उपरान्त आमंत्रण यात्रा में जनक जी के परिवारी जनों संग झूमते नाचते हुए धूमधाम से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। श्रीहरि के भजनों व बैंड बाजों पर झूमते नाचते मिथिलावासियों को देखकर सियाराम के विवाह का उत्साह और उमंग की देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। आनन्द विहार में चंद्रशेखर शर्मा, आयोजन समिति के महामंत्री राहुल सागर के निवास ज्ञासपुरा में गणपति की सवारी की आरती उतार कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।
क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमंत्रण यात्रा ने कार्यालय पर आकर विश्राम लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, हेमन्त बोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री निशान्त चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, लिली गोयल, मनोज वर्मा, राहुल खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, विकास भारद्ज, यादवेन्द्र शर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी, नवीन गौतम, संजीव चौबे आदि उपस्थित थे।
कल दोपहर में होगा मेहंदी उत्सव
आगरा। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के तहत 27 सितम्बर को दोपहर 1 बजे लोहामंडी स्तित महाराजा अग्रसेन भवन में मेहंदी व अन्य रसमों का आयोजन होगा। 28 सितम्बर को गौरा पूजन के लिए सीता जी का डोला साकेत कालोनी से प्रारम्भ होकर गोविन्द नगर स्थित भूतनाथ मंदिर में पहुंचेगा।