आगरालीक्स…आगरा में आस्ट्रेलियन टूरिस्ट से बदसलूकी और अभद्रता. मनी एक्सजेंस के नाम पर दी गालियां, विदेशी मेहमानों ने पर्यटन थाना में दर्ज कराई शिकायत
आगरा में विदेशी पर्यटकों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. पूर्वी गेट पर स्थित एक एंपोरियम संचालक पर मनी एक्सचेंज के नाम पर पर्यटकों के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया गया है. पर्यटकों ने थाना पर्यटन पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये है मामलामामला ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित एक एंपोरियम का है. आस्ट्रेलिया से विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने आए थे. उनके पास आनलाइन टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए वे अपनी करेंसी यूरो को बदलने के लिए मनी एक्सचेंजर के पास गए थे. ये मनी एक्सचेंजर एंपोरियम संचालक चलाता है. आरोप है कि मनी एक्सचेंजर ने यूरो के बदले में 92 रुपये देने की बात कही तो विदेशी मेहमानों ने मना कर दिया और वो वापस लौटने लगे. इस पर आरोपी एंपोरियम संचालक पीछे आ गया और जोर जोर से चीखने लगा और पर्यटकों को गालियां देने लगा. इस पर विदेशी पर्यटक सहम गएऔर उनहोंने उसके खिलाफ थाना पर्यटन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में थाना पर्यटन प्रभारी रूबी सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जा रही है.