आागरालीक्स…आगरा में 43 पाकिस्तानी रह रहे हैं!…48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के हैं आदेश. इनमें महिलाएं भी. अधिकतर लॉन्ग टर्म वीजा पर…
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है. इस आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन के मूड़ में आ गई हैं. जांच में पता चला है कि हमले में दो लोकल और तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं. इस पर बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई जिसमें पांच फैसले लिए गए. इनमें एक फैसला ये भी था कि 48 घंटे के अंदर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा. सरकार के इस फैसले से देश में रह रहे पाकिस्तानियों में हड़कंप मच गया है.आगरा में 43 पाकिस्तानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में भी 43 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. ये लोग सालों से लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में आकर आगरा में रह रहे हैं. कुछ ने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया हुआ है. लेकिन अभी मिली नहीं है. सरकार ने सभी वीजा भी रद कर दिए हैं. सरकार के इस आदेश के बाद आगरा कमिश्नरेट में पुलिस हरकत में आ गई है. एलआईयू आफिस में पाक शाखा है जहां पाकिस्तान से आने वाले प्रत्येक नागरिक का रिकॉर्ड रहता है.
आगरा की सेंट्रल जेल में 20 पाकिस्तानी बंद हैं. इनके अलावा 8 पीओके और 27 कश्मरी भी बंद है.ये सभी जेल की हाई सिक्योरिटी एवं विशेष सुरक्षा बैरक में बंद हैं.