आगरालीक्स…एमजी रोड पर आटो—ईरिक्शा बैन हो गए हैं, क्या जाम से मिली है मुक्ति. अपनी राय दीजिए और वीडियो भी देखें
आगरा के एमजी रोड पर लग रहे जाम को खत्म करने के लिए आटो—ई रिक्शा को बैन किया गया है. हाल ही में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एमजी रोड पर इस समय मेट्रो का काम चल रहा है जिसके कारण सड़कें आधी रह गई हैं. एमजी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है और लोगों को परेशािनयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एमजी रोड पर लग रहे जाम को लेकर एक बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया कि एमजी रोड पर आटो व ई रिक्शा को जाने से रोका जाए. उन्हें पूरी तरह से एमजी रोड पर बैन कर दिया जाए. इस आदेश को तीन दिन हो चुके हैं.
संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए निम्न बिंदुओं पर अतिशीघ्र कार्यान्वयन हेतु चर्चा की गयी :-
एमजी रोड, जो शहर का मुख्य मार्ग/लाइफ लाइन है, मेट्रो निर्माण कार्य के कारण काफी संकरा हो गया है। फुटपाथ और सड़क के किनारे जहाँ-जहाँ जगह उपलब्ध है उसका चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने पर लोगों और दोपहिया वाहनों के लिए चलना आसान हो जाएगा।
मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने तक एमजी रोड पर ऑटो / ई-रिक्शा वाहन नहीं चलेंगे इन्हें पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इससे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नागरिकों को सहूलियत होगी।
एमजी रोड पर आम लोगों की सुविधा के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
एमजी रोड पर विभिन्न जगहों पर अनावश्यक खंभे (पोल) लगे हुए हैं, उनको भी वहां से हटाया जाएगा।
एमजी रोड के समानांतर मथुरा और फिरोजाबाद जाने वाले रास्तों के बारे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि आम जनता उनका उपयोग कर सके, जिससे एमजी रोड पर अनावश्यक दबाव कम होगा।
एमजी रोड तथा उसके आस-पास पार्किंग की सुविधा को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रमुख पर्यटन स्थलों के आस-पास पार्किंग की सुविधा को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
एमजी रोड व उसके आस-पास स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की जाएगी कि यदि संभव है तो स्थिति सामान्य होने तक वह स्कूल की छुट्टी के उपरान्त बच्चों को ले जाने हेतु कार के स्थान पर दोपहिया वाहन का प्रयोग कर सकते हैं।
मेट्रो निर्माण के लिए निर्माण सामग्री को लाने, ले- जाने का कार्य यातायात दबाव के पीक समय से पूर्व अथवा बाद में किया जाये। मेट्रो टीम को निर्देश दिए गए हैं कि जहां बैरिकेडिंग की आवश्यकता है वहां इसे रखें और जहां आवश्यकता नहीं है, वहां तत्काल हटा दिये जायें। इसके अलावा मेट्रो अधिकारियों से अतिरिक्त मार्शल तैनात करने के लिए भी वार्ता हुयी है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।
एमजी रोड के वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीच में बैरियर और डिवाइडर लगाकर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो और मार्ग पर व्यवधान न आए।