आगरालीक्स…आगरा में सरकारी इंजीनियर को आटो गैंग ने लूटा. आटो में बैठे बदमाशों ने बुरी तरह से मारपीट कर हाइवे पर फेंका….
आगरा में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को आटो गैंग बदमाशों ने लूट लिया. उन्हें मारपीट कर हाइवे पर फेंक दिया. इंजीनियर आगरा से सोनभद्र अपनी तैनाती पर जाने के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन जा रहे थे. घायल इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोक निर्माण विभाग में रोहित कुमार सक्सेना इंजीनियर है. रोहित कुमार न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विद्या नगर के रहने वाले हैं. रोहत कुमार इस समय सोनभद्र में तैनात हैं. बताया जाता है कि मंगलवार रात को रोहित रामबाग से टूंडला स्टेशन जाने के लिए आटो में बैठे थे. लेकिन कुबेरपुर के पास सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने इनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. बदमाशों ने इनके पास से 15 हजार रुपये और बैग लूट लिया. इसके बाद इन्हें हाइवे पर फेंक दिया. घटना से घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.