आगरालीक्स…आगरा में बीटेक छात्र एक सप्ताह से लापता. पुलिस खाली हाथ. कॉलेज पार्किंग में खड़ा मिला था स्कूटर
मूल रूप से शिकोहाबाद का रहने वाला 18 साल का पियूष राजौरिया पुत्र कुलदीप राजौरिया डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आईईटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह सिकंदरा के विनायक नगर में रहे रहे शिक्षा विभाग में कार्यरत अपने मामा अमित कुमार के घर पर रह रहा था। 29 जनवरी को स्कूटी से वह आईईटी पहुंचा, इसके बाद उसका पता नहीं चला। रात तक घर पर न लौटने पर मोबाइल पर कॉल किया तो घंटी जा रही थी लेकिन मोबाइल नहीं उठा। रात में मोबाइल स्विच आफ हो गया।
आईईटी के गेट से पैदल निकल चला गया
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें 29 जनवरी को सुबह 10.57 बजे पियूष स्कूटी से आईईटी पहुंचा। पांच मिनट बाद पैदल बाहर आ गया, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, छात्र की तलाश की जा रही है, कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
एक सप्ताह बाद भी नहीं चला पता
पीयूष के गायब होने के एक सप्ताह बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा उसको तलाशने के लिए जांच चल रही है लेकिन अभी पुलिस खाली हाथ है।