आगरालीक्स…आगरा में बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से. जानिए कितने बच्चे होंगे परीक्षा में सम्मिलित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर प्रवेशित डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं की बीए बीएससी और बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से प्रारंभ होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में बीए में 91857 , बीएससी में 74558 और बीकॉम में 13627 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे। यह परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी । प्रथम पाली 8:30 बजे से लेकर 10:00 बजे तक चलेगी और द्वितीय पाली 11:30 बजे से लेकर 1:00 बजे तक संपन्न होगी। 33 नोडल केंद्रों पर लगभग 385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । प्रवेश पत्र आज प्रातः महाविद्यालयों के लॉगिन में डाल दिए गए थे और विधिवत रूप से छात्र-छात्राओं को प्राप्त हो चुके हैं ।