आगरालीक्स ….आगरा में मैरिज होम से ज्वैलरी से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दिया चोरी कर ले जाता युवक। पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के बालाजी नगर निवासी विशाल शर्मा की कालिंदी विहार निवासी शिवानी से शादी तय हुई। सोमवार को कालिंदी विहार स्थित त्रिदेव फार्म हाउस में बारात आई। जयमाला के बाद मंगलवार सुबह फेरों के लिए दूल्हा और दुल्हन को बुलाया गया। दूल्हा पक्ष से ज्वैलरी और कपड़े देने के लिए कहा।
बॉक्स का ताला टूटा, ज्वैलरी से भरा बैग चोरी
दूल्हे के पिता कमरे में गए जहां बॉक्स में ज्वैलरी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। बॉक्स का ताला टूटा हुआ था, इसे देख उनके होश उड़ गए। मैरिज होम संचालक को बुलाया गया, उनसे सीसीटीवी दिखाने के लिए कहा गया। सीसीटीवी में दूल्हे का दोस्त कमरे में जाता हुआ दिखाई दिया।
नोएडा मिली दोस्त की लॉकेशन
पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद दूल्हे के दोस्त के मोबाइल की लॉकेशन निकाली तो लॉकेशन नोएडा में मिली। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।