Friday , 4 September 2026
Home आगरा Nagar Nigam Election Agra 2023 : 41 zone & 128 sector for voting #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam Election Agra 2023 : 41 zone & 128 sector for voting #agra

147

आगरालीक्स.. आगरा में चुनाव प्रचार थम गया है। मतदान के लिए शहर 41 जोन और 128 सेक्टरों में बांटा गया। सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निकाय के निर्वाचन क्षेत्र को 383 मतदान केंद्र 1515 मतदेय स्थलों में विभाजित किया गया है तथा 41 जोन व 128 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम एवं प्रत्येक नगर पालिका परिषद, प्रत्येक नगर पंचायत में संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखेंगे तथा पुलिस एवं मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय स्थापित करके किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर शांति व्यवस्था बनाते हुए सुचारू रूप से मतदान केंद्र संचालित कराने के उत्तरदाई होंगे। उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल पुलिस अधिकारी भी आपस में समन्वय स्थापित करेंगे, मतदेय स्थलों की संख्या के अनुसार ही मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था की गई है, जहां मतदान केंद्रों पर अधिक पोलिंग बूथ है वहां पर अधिक पुलिसकर्मी व होमगार्ड लगाए गए हैं, इसके अतिरिक्त सभी मतदान केंद्रों पर मानक के अनुरूप पुलिस व्यवस्था तैनात किया गया है। पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में कोई भीड़ या कोई प्रचार सामग्री न हो। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो शस्त्र मुख्य आरक्षी/आरक्षी लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर आधा-आधा सेक्शन पीएसी लगाई गई है।
प्रत्येक बूथ पर होंगी दो ईवीएम
प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम, एक पार्षद व एक महापौर की होंगी तथा मण्डी समिति पर सभी पोलिंग पार्टी कल से रवाना होगी एवं वे अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। संवेदनशील 31 बूथों पर वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। उन्होंने आगे ईवीएम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि रिजर्व ईवीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान गुरुवार चार मई को सुबह 07 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 06 बजे तक होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Hospital owner lodge FIR against Patient Attendant & relatives

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 1.60 Lakh Fine for using bad quality oil in French Fries in Agra

आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!