आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर मंडल ने सुनी “मन की बात”.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात को बल्केश्वर मंडल के लोगों ने सुना। उनके बीच राज्य मंत्री राकेश गर्ग मौजूद रहे। नटराज पुरम, कमला नगर में निहाल सिंह वर्मा के घर सुनने पहुँचे भाजपाइयो ने पूर्ण अकाग्रचितता के साथ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने सोलर पैनल लगवाने और इससे होने वाले मुनाफे के बारे में लोगों को अवगत कराया। गाँव-गाँव में किस तरह से लोगों ने इसे अपनाया और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। इस मौके पर बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, राज कुमार शाक्य, मनोज गुप्ता, शरद माहेश्वरी, पल्लव गुप्ता, सचिन मित्तल, मोहन सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।