आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत. 22 अगस्त को सिलेंडर से लगी थी आग, 14 लोग झुलसे थे…
आगरा के बाह में पुरा जसोल गांव है. यह गांव इस समय मातम में डूबा हुआ है. 22 अगस्त को सिलेंडर से लगी आग में एक ही परिवार के 14 लोग झुलस गए थे. सभी अस्तपाल में भर्ती किए गए थे लेकिन एक के बाद एक आठ लोगों की मौत 7 दिन के अंदर हो गई है. छह लोग अभी भी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले 5 लोग पहले ही मौत के आगोश में समां चुके थे. रसोई गैस सिलिंडर से गेस रिसाव के दौरान लगी आग में झुलसे 44 साल के जितेंद्र की 24 अगस्त को मौत हुई थी. 27 अगस्त को उनकी चाची केशर देवी, चचेरे भाई शिक्षामित्र देवेंद्र प्रकाश की मौत हो गई. 28 अगस्त को जितेंद्र के पिता रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ, मृत जितेंद्र की 17 साल की बेटी कुमकुम ने दम तोड़ दिया थाा. शनिवार को जितेंद्र की बहन प्रीति, चचेरे भाई सुरेंद्र और आकाश प्रकाश की भी मौत हो गई.