आगरालीक्स…. Agra News: आगरा में नकली दवा रैकेट में बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल, उसके भाई और भतीजे को किया अरेस्ट। करोड़ों की दवाएं सीज, अपर आयुक्त एफएसडीए रेखा एस चौहान ने कहा नकली दवा रैकेट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, 60 करोड़ से अधिक की दवाएं सीज की जा चुकी हैं। अभी तक चार दवा की फर्म के संचालकों को अरेस्ट किया गया है। ( Agra News: Bansal Medical agency owner Sanjay Bansal, His Brother & Nephew arrested in Counterfeit medicine syndicate#Agra)
अपर आयुक्त एफएसडीए रेखा एस चौहान ने मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुडुचेरी से नकली दवाओं की खेप आने की जानकारी मिलने के बाद जुलाई से टीम लगाई गई। रैकी करने के बाद 22 अगस्त को भपा मारा गया। छापे के बाद हे मां मेडिकल एजेंसी, मोती कटरा के संचालक हिमांशु अग्रवाल को एक करोड़ की रिश्वत के साथ अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया, 2.20 करोड़ की दवाएं जब्त करने के साथ ही 14 दवाओं के सैंपल लिए गए और गोदाम में 60 करोड़ की दवाएं सीज कर दी गईं। इसके बाद टीम ने गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी की जांच की। बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल, उनके भाई मुकेश बंसल और भतीजे सोहित बंसल की एमएसवी मेडि प्वाइंट और ताज मेडिकल एजेंसी की जांच की गई।
16 महीने में 55 करोड़ की दवाओं का बिक्री
बंसल मेडिकल एजेंसी और उनके भाई और भतीजे की फर्म से 16 महीने में 55.5 करोड़ की दवाओं की खरीद बिक्री दिखाई गई, इसमें से 10 करोड़ की दवाएं श्री अमान फार्मा और मीनाक्षी फार्मा पुडुचेरी से सप्लाई की गईं थी, इन फर्मों का संचालक राजा उर्फ एके राणा है इसके द्वारा नकली दवाओं की सप्लाई की जाती है। पूछताछ में सामने आया है कि पुडुचेरी में नकली दवा की फैक्ट्री संचालित है इसके द्वारा ही नकली दवाएं भेजी जा रहीं थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सेनोफी कंपनी द्वारा देश भर में जितनी ऐलेग्रा की टैबलेट की बिक्री की गई उसकी 40 प्रतिशत बिक्री संजय मेडिकल एजेंसी से की गई है। प्रेसवार्ता में सहायक औषधि आयुक्त बस्ती नरेश मोहन दीपक, सहायक औषधि आयुक्त आगरा अतुल उपाध्याय सहित औषधि निरीक्षक शामिल रहे।
अभी तक चार अरेस्ट
रविवार को पुलिस ने बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल, उसके भाई मुकेश बंसल और भतीजे सोहित बंसल को अरेस्ट कर लिया, इससे पहले हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को अरेस्ट किया गया था।