आगरालीक्स…आगरा में अब ताजमहल और फतेहपुर सीकरी देखने नहीं आएंगे पर्यटक. बटेश्वर बनने जा रहा है धार्मिक पर्यटक स्थल…सीएम आएंगे शिलान्यास करने
बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आएं और वे यहां शाति के लिए धार्मिक पर्यटक का आनंद लें। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसका शिलान्यास एवं लोकार्पण जिसके लिए 25 दिसंबर को बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और धार्मिक पर्यटक के लिए देश विदेश में पहचाना जायेगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया कि यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों की श्रृंखला हैं, जो अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का गुणगान करते हैं। बटेश्वर मंदिरों के घाटों का निर्माण मंदिरों पर जीर्णोद्वार व पार्क आदि का एकीकृत विकास हुआ है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु पर्यटन की दृष्टि से जहां पर सर्वाधिक विकास किया है, इससे पर्यटकों की संख्या बढेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन एवं मूर्ति लोकापर्ण (रु. 12.23 करोड़)
बटेश्वर मंदिर कॉम्पलेक्स (घाट कार्य), बाह-
बटेश्वर मंदिर कॉम्पलेक्स (एकीकृत विकास कार्य), बाह
प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कब्जर्वेशन, बाह
प्राचीन पवित्र कुण्ड का पर्यटन विकास, बाह
प्राचीन मंदिरों पर फसाड़ लाईटिंग, बाह
लेजर शो की स्थापना, बाह
जैन तीर्थ स्थल, शौरीपुर बाह.