आगरालीक्स…आगरावासियों तीन दिन पानी की परेशानी झेलने के लिए तैयार रहें. गंगाजल की सप्लाई रहेगी बाधित. जल निगम ने जारी की सूचना…
आगरा में तीन दिन पानी का संकट गहरा सकता है. इसकी जानकारी जल निगम और जलकल विभाग की ओर से दी गई है. बुलंदशहर के पालड़ा बांध से आ रही गंगाजल की सप्लाई तीन दिन बाधित रह सकती है. पहाड़ों पर हो रही बारिश और नदियों में आई बाढ़ के कारण पालड़ा बांध में मिट्टी आ गई हैं जिसके कारण पानी की सप्लाई कम रहेगी. ऐसे में जल निगम की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह पानी की व्यवस्था अभी से कर लें जिससे कि उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े.

बता दें कि आगरा में गंगाजल की सप्लाई लगभग आधे शहर में होती है. सिकंदरा वाटर वक्र्स और जीवनी मंडी स्थित वाटर वक्र्स से गंगाजल की सप्लाई लगातार की जा रही है. गर्मी के कारण पानी की खपत भी बहुत ज्यादा हो रही है. ऐसे में अगर तीन दिन तक गंगाजल की सप्लाई नहीं होती है तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.