आगरालीक्स…आगरा के सभी हॉस्प्टिलों को अपने बाहर लगानी होगी रेट लिस्ट, डॉक्टर्स के नाम और सुविधाएं. जारी हुए आदेश..जानिए आगरा में कितने हॉस्प्टिल हैं रजिस्टर्ड
विधान परिषद समिति की ओर से आगरा के सभी हॉस्प्टिलों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें आगरा के सभी पंजीकृत अस्प्तालों को अपने बाहर रेट लिस्ट लगानी होगी. इसके अलावा डॉक्टर्स का नाम और उनकी टाइमिंग भी अंकित करनी होगी. अस्पतालों में क्या—क्या सुविधाएं हैं, इसकी जानकारी भी बोर्ड पर देनी होगी. विधान परिषद समिति ने आज यमुना पार के एक अस्पताल का निरीक्षण भी किया जहां उन्हें कोई डॉक्टर नहीं मिला.

बता दें कि विधान परिषद समिति की टीम दो दिवसीय दौरे पर आगरा में है. आज टीइम द्वारा यमुना पार स्थित एपेक्स अस्पताल का निरीक्षण किया गया लेकिन टीम को यहां कोई भी डॉक्टर नहीं मिला. आगरा के अस्पतालों में लगातार मिल रही शिकायतों को भी संज्ञान में लिया गया जिसके बाद ये आदेश जारी किए गए हैं.
आगरा में 490 हास्पिटल पंजीकृत
आगरा में इस समय 490 हॉस्पिटल पंजीकृत हैं. लेकिन अवैध रूप से चलने वालें अस्पतालों की संख्या भी बहुत है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार ऐसे अस्पतालों के खिलाफ एक्शन लिया जाता रहा है और उन्हें सील भी किया गया है लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से संचालित हॉस्प्टिल बहुत हैं.