आगरालीक्स…आगरा में फर्जी मोहर लगाकर बनाए जा रहे थे आधार कार्ड. पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश, चार अरेस्ट
आगरा में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं. थाना हरीपर्वत पुलिए ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है और चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये लोग फर्जी मोहर लगाकर आधार कार्ड बनाते थे.

थाना हरीपर्वत पुलिस के अनुसार चार बदमाश अरेस्ट किए गए हैं. इनके कब्जे से 8300 रूपये कैश और 8 आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद किया गया है. यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई