आगरालीक्स…शादी का पीक सीजन, मैरिज होम से लेकर बैंड बाजे तक बुक तो ब्यूटी पार्लर्स पर बंपर बुकिंग, ब्राइडल से लेकर पार्टी मेकअप तक सबसे बेहतर दिखने की चाह
आगरा में हर तरफ बैंड—बाजों की धूम है। शादी सीजन पीक पर पहुंच चुका है और हर तरफ बारातों का शोर सुनाई दे रहा है। शहर के अधिकांश होटल मैरिज होम बुक हैं तो महिलाओं के बीच सबसे खास दिखने का उत्साह है। यही वजह है कि तमाम ब्यूटी पार्लर्स, सलून आदि सौंदर्य निखार केंद्र आकर्षक पैकेज दे रहे हैं। आलम यह है कि पहले से चली आ रही बुकिंग की वजह से आखिर मौके पर बुकिंग नहीं ली जा रही हैं। शहर के ब्यूटी सलून्स में ब्राइडल से लेकर पार्टी और एनगेजमेंट तक हर लुक परफेक्ट देने की तैयारी है। आखिर में आकर अब बुकिंग नहीं ली जा रही हैं और पार्लर्स पर जबरदस्त भीड़ है।ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं की मानें तो शादियों में अब प्री वेडिंग भी शामिल हो चुकी है। इससे काम का दबाव और बढ़ गया है। दुल्हन के लिए कई बुकिंग की जाती हैं। इसके साथ ही शादी वाले घरों में अन्य महिलाएं भी अपने लिए समय ले लेती हैं। इससे कई पार्लर्स यहां तक कि इंडीवीजुअली काम करने वालीं ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं भी वेडिंग सीजन में टीम वर्क कर रही हैं। आलम यह है कि एक पल की भी फुर्सत नहीं है।
बता दें कि आगरा में नवंबर से फरवरी तक का समय शादियों के लिए सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि इस अवधि में शुभ मुहूर्त और सुहावना मौसम होता है। वर्तमान में, नवंबर के अंत से दिसंबर के मध्य तक शादियों की धूम है, जिसके बाद जनवरी में एक और शुभ मुहूर्त की अवधि शुरू होगी, जो होली तक चलेगी।
- agra beauty parlours
- agra beauty saloons
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Beauty parlors are in high demand during the wedding season in Agra...#Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- beauty & blush
- beauty & blush dayalbagh
- beauty & blush dayalbagh agra
- beauty & blush in agra
- beauty and blush
- beauty saloons in dayalbagh agra
- best beauty parlours in agra
- best beauty parlours in dayalbagh
- top beauty parlours in agra
- wedding season in agra