Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: IMA, Agra General Body meeting start from 10 AM for Strike#Agra
बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra General Body meeting start from 10 AM for Strike#Agra

आगरालीक्स:……आगरा के डॉक्टर दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने से पहले 10 बजे बैठक करेंगे, पुलिस अधिकारी मुकदमा वापस लेते हैं तो हड़ताल नहीं होगी। मरीज भी परेशान हैं। ( Agra News: IMA, Agra General Body meeting start from 10 AM for Strike#Agra)


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएम), आगरा के डॉ. अनुराग बंसल, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में कार्यरत हैं उनके विरुद्ध 29 नवंबर को थाना सिकंदरा, आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मरीज ने गले की गांठ काटने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। आईएमए आगरा द्वारा डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने के लिए सोमवार को बैठक कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा शाखा की बुधवार को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में डॉ. अनुराग बंसल से संबंधित प्रकरण पर गंभीर चिंतन किया गया। दोनों मांगों पर उचित और शीघ्र कार्रवाई न होने की स्थिति में, चिकित्सक समुदाय को मजबूरन गुरुवार दोपहर 12 बजे से पूर्ण हड़ताल पर जाना पड़ेगा।


सुबह 10 बजे से जनरल बॉडी बैठक में हड़ताल पर निर्णय
इस मामले में सुबह 10 बजे से आईएमए आगरा की आईएमए भवन तोता का ताल पर जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा आईएमए के पदाधिकारियों से डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए की गई वार्ता के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद हड़ताल पर जाने और हड़ताल ना करने का निर्णय डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुप दीक्षित की संघर्ष समिति लेगी। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा सहित डॉक्टर मौजूद रहे।

ये है आईएमए की मांग
डॉ. अनुराग बंसल के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए थाना सिकंदरा के एसएचओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

Related Articles

बिगलीक्स

Aligarh local News: Police exposed Deh Vyapar in two hotel, 7 women & 8 Man with Contraceptives arrested, Video

अलीगढ़लीक्स वीडियो देखें पुलिस का दो होटलों में छापा, आठ युवक और...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

error: Content is protected !!