आगरालीक्स…आगरा के मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में होने जा रही है श्रीमद्भागवत कथा. 5 अगस्त को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…
श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा 6 से 12 अगस्त तक मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने जा रही है। जिसकी भव्य कलश यात्रा 5 अगस्त को बैंड बाजों के साथ आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के कमल अग्रवाल ने बताया कि 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलने वाली इस सात दिवसीय कथा का आयोजन मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। वृन्दावन कुंज आश्रम मोतीझील से आए कथा वाचन श्रद्धेय श्री भरत लाल शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनके श्रीमुख से भक्तों को श्रीमद् भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसास्वादन कराया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक झांकियां और विशेष प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। 5 अगस्त को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि 6 से 8 अगस्त तक विभिन्न अवतारों और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 9 अगस्त को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, 10 अगस्त को रुक्मिणी विवाह, 11 अगस्त को सुदामा चरित्र और 12 अगस्त को गंगा महिमा के साथ कथा विश्राम होगा। 13 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुरेंद्र सिंह बागोर विष्णु चौधरी रामू शर्मा राकेश वर्मा अजय बंसल श्रीमती नीतू सिंह बृजेश चौहान आशु शुक्रवार प्रीति अग्रवाल निशा अग्रवाल गुन्नू निशु शीतल सनी शर्मा अंकुर नमन यादव लाल हनी अग्रवाल नितेश अग्रवाल बीके चौहान पंकज परिहार आदि उपस्थित थे।