आगरालीक्स….आगरा में भारत विकास परिषद ‘संयम शाखा’ ने पौधरोपण किया. स्कूल में दंत रोग विशेषज्ञों से चेक कराए बच्चों के दांत. सामान भी बांटा
भारत विकास परिषद ‘संयम शाखा’ ने सांस्कृतिक माह में अपने अगले कार्यक्रम में पौधा रोपण किया। यह कार्यक्रम अवधपुरी स्थित पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक अजय रजनी जैन एवं सुलभ श्वेता गुप्ता रहे। कार्यक्रम में शाखा संस्थापक रवि शिवहरे, अध्यक्ष आशुतोष गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, संजीव अग्रवाल, अजय जैन, कन्हैया गोयल, गौरव अग्रवाल, संजीव शिवहरे, शिव पाराशर, अमर गुप्ता, अश्विनी शिवहरे, मनोज शिवहरे, हरीश शिवहरे, अनिल अग्रवाल, आरती शिवहरे, नमिता गोयल , पूजा गोस्वामी, रुचि अग्रवाल, सीमा गोयल, श्वेता गुप्ता, सरिता पाराशर, साधना शिवहरे आदि सदस्यों की उपस्तिथि मान्य रही.

चित्रगुप्त स्कूल में बच्चों के दांत कराए चेक
शाखा द्वारा गुरूवावर को शाहगंज स्थित चित्रगुप्त स्कूल में बच्चों के दांत चेक कराए गए. कक्षा 5 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों की की चिकित्सा दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज अग्रवाल एवं डॉ आशु अग्रवाल के द्वारा की गई. सभी बच्चों को दातों का ध्यान रखने के लिए डॉक्टर्स द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान बच्चों को टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, माउथ फ्रेशनर, मास्क और दवाइयां वितरित की गई। शाखा के पदाधिकारियों द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों एवं डॉक्टर्स का पटका पहना कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक अमर गुप्ता एवं श्वेता गुप्ता रहे।