Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra Crime News: Sex racket queen Roshni has been caught in Agra. Roshni supplies girls from hotels to farm houses
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Crime News: Sex racket queen Roshni has been caught in Agra. Roshni supplies girls from hotels to farm houses

245

आगरालीक्स…आगरा में सेक्स रैकेट क्वीन रोशनी पकड़ी गई है. होटलों से लेकर फार्म हाउस तक में करती है लड़कियां सप्लाई. दो साल पहले पकड़ी गई थी, तब कहा था-जुबान खोली तो कई बड़े नाम होंगे पर्दाफाश…जानिए इसके बारे में चौंकाने वाले मामले

आगरा पुलिस ने आज न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से चार लड़कियां और चार लड़कों को अरेस्ट किया है. इनमें सेक्स रैकेट क्वीन रोशनी भी शामिल है. ये रोशनी दो साल पहले भी पकड़ी गई थी और ताजनगरी में सेक्स रैकेट में इसकी जड़ें काफी गहरी हैं. आगरा के फार्म हाउस से लेकर होटलों तक में लड़कियां सप्लाई करने के आरोप रोशनी पर हैं. यही नहीं डिमांड पर विदेशी लड़कियां भी रोशनी यहां सप्लाई करती रही है.

आज भी रोशनी ने वेश्यावृत्ति के लिए मंगाई थी लड़की
शुक्रवार को पुलिस ने जब न्यू आगरा क्षेत्र में सेक्स रैकेट में शामिल रोशनी सहित 8 लोगों को अरेस्ट किया तो पूछताद में यह बात सामने आई है कि रोशनी ने ही एक लडकी को वेश्यावृत्ति के लिए यहां बुलाया था. इसके लिए रोशनी को 16 हजार रुपये दिए थे. जो लड़के पकड़े गए हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि हम इस लड़की को होटल से लेकर आए. पकड़ी गई लड़की ने बताया कि वह, दुर्वेश, तन्नू शर्मा रोशनी के कहने पर होटल में आकर रूकते हैं. रोशनी वेश्यावृत्ति कराने के लिए ग्राहकों से संपर्क कर पैसे लेकर हमें भेजती है.

होटलों से लेकर फार्म हाउस में लड़कियां करती है सप्लाई
दो साल पहले पुलिस ने जुलाई माह में ही रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा को अरेस्ट किया था. तब रोशनी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. पुलिस ने रोशनी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. रोशनी ने बताया था कि होटलों में कमरा बुक करा देह व्यापार का धंधा करते हैं. फार्म हाउस तक में लड़कियां सप्लाई हुई हैं. वह ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ के साथ-साथ विदेशी युवतियों को भी सप्लाई करते हैं. तब के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया था कि रोशनी शहर के कई फार्म हाउस में आन डिमांड कॉल गर्ल भेजती थी. दिल्ली, मुंबई और लुधियाना के अलावा रूस व उज्बेकिस्तान से भी टूरिस्ट वीजा पर युवतियां आती थीं. दिल्ली के कई एजेंस उसे कॉलगर्ज सप्लाई करते थे.

जमानत पर हो गई थी रिहा
ताजनगरी में सेक्स रैकेट की जड़ें जमाने वाली रोशनी दो साल बाद पकड़े जाने के बाद भी जमानत पर रिहा हो गई थी. आरोपी की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिए थे कि पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए उसे झूठा फंसाया है.पुलिस द्वारा देह व्यापार अधिनियम की धारा 15 (2) के प्राविधान का भी अनुपालन नहीं किया गया. कथित घटना का कोई स्वतंत्र साक्षी भी पुलिस ने नहीं दर्शाया. पुलिस द्वारा गवाह और सबूत के अभाव में कोर्ट ने रोशनी को जमानत दे दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

error: Content is protected !!