आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग को खंदौली से जोड़ने वाले यमुना पुल का हुआ भूमि पूजन. 147 करोड़ की लागत से पक्का पुल बनेगा. जानिए कब होगा तैयार और कितनी दूरी बचेगी
आगरा के लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है. दयालबाग के आनंदी भैरों से खंदौली के डेरा बंजारा (गिजोली) को जोड़ने वाले यमुना पर प्रस्तावित नव दीर्घसेतु का सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया है. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया. 147 करोड़ की लागत से होगा तैयारआनंदी भैंरों से डेरा बंजारा को जोड़ने वाले इस पक्के पुल की लागत 147 करोड़ रुपये रखी गई है. यह पुल देा वर्ष में तैयार होगा. पुल के बन जाने से एक दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में राहत होगी. इसके साथ ही खंदौली से यह दूरी घटकर 13 किमी रह जाएगी. इसके बन जाने से लोगों को भगवान टाकीज से रामबाग और टेढ़ी बगिया तक जाम से काफी हद से निजात मिलेगी.