Sunday , 12 July 2026
Home आगरा Agra News: FSDA collects samples of sauces, chutneys, pickles, murabba, mayonnaise, and jellies in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: FSDA collects samples of sauces, chutneys, pickles, murabba, mayonnaise, and jellies in Agra…#agranews

115

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज, जैली के लिए नमूने. चिली सॉस के दो कार्टन सीज तो चिली सॉस की 140 बोतलें एक्सपायरी मिलीं. मौके पर ही कराईं नष्ट

आगरा में मिलावट के खिलाफ एफएसडीए का एक्शन जारी है. दूध, पनीर और मिठाइयों के बाद अब एफएसडीए ने कई स्टोरों पर जाकर सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज, जैली के नमूने लिए. शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और ई कॉमर्स वितरण केंद्रों एवं निर्माण इकाइयों पर एफएसडीए टीम ने सघन निरीक्षण किया और नमूने कलेक्ट किए. यही नहीं इस दौरान चिली सॉस के दो कार्टन सीज भी किए गए और चिली सॉस की ही 140 बोतलें एक्सपायरी मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया.

इन जगहों से लिए गए नमूने
कार्यवाही के दौरान Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket), न्यू आगरा, दयालबाग एवं Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदरा से ओरिएंटल सॉस, मिक्स्ड फ्रूट जैम, मैंगो पिकल, चटनी, रेड चिली सॉस, मेयोनीज़ एवं ग्रीन चिली सॉस सहित कुल 08 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में बांके बिहारी इंटरनेशनल, अकबरा, सिकंदरा से मेयोनीज़ एवं चिली गार्लिक सॉस के 02 विधिक नमूने, ओम साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकता से टोमैटो केचअप एवं पिज्जा-पास्ता सॉस के 02 विधिक नमूने, तथा Instakart Services Private Limited, पश्चिमपुरी, सिकंदरा से मेयोनीज़, रेड चिली सॉस, मैंगो पिकल, मिक्स्ड पिकल, ग्रीन चिली सॉस एवं मिक्स्ड फ्रूट जैम के 06 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त Blinkit By Bazaar सिकंदरा से Veg Mayonnaise Tandoori (Beeba), Schezwan Chutney (Ching's Secret Brand), Kissan Mixed Fruit Jam एवं Red Chilli Sauce के 04 विधिक नमूने तथा Blinkit स्टोर, अलकापुरी, जयपुर हाउस से Schezwan Chutney (Ching's Secret Brand) का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।

चिली सॉस की 140 बोतलें नष्ट कराईं, दो कार्टन सीज
अभियान के दौरान राम नरेश फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण भी किया गया, जहां से चिली सॉस का 01 विधिक नमूना लिया गया। निरीक्षण में लगभग ₹2,400 मूल्य के चिली सॉस के दो कार्टन अभिग्रहित (सीज) किए गए। साथ ही एक्सपायरी तिथि पार कर चुकी चिली सॉस की 140 बोतलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,000 थी, खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से मौके पर ही नियमानुसार विनष्ट कराई गईं। इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) योजना के अंतर्गत उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों के 04 सर्वे नमूने भी गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Mass Tree Plantation Drive in Agra: Message of Environmental Conservation Spread Across Institutions, Organizations, Universities, and SNMC

आगरालीक्स…आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज, डॉ....

आगरा

Agra News: Balkeshwar, Agra resonates with the chanting of the Holy Name; city residents invited to the Shri Jagannath Rath Yatra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बल्केश्वर, श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए शहरवासियों...

आगरा

Agra News: A powerful message on environmental conservation was delivered at Sharda University, Agra…#agranews

आगरालीक्स..आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में रोपे गए पौधे. पर्यावरण संरक्षण का दिया...

आगरा

Agra News: Tree falls on former minister’s moving car in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा टला. पूर्व मंत्री की चलती गाड़ी पर पड़ा...

error: Content is protected !!