आगरालीक्स…आगरा में भूटान की रॉयल फैमिली ने देखा ताजमहल. राजा माता ने परिवार के साथ डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया. कहा—अद्भुत स्थापत्य कला
भूटान की राजमाता ने आज रॉयल फैमिली के अपने परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार किया. वो यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक रहीं. इस दौरान उन्होंने ताजमहल की स्थापत्य कला को करीब से देखा और इसे अद्भुत बताया. उन्होंने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारे के बारे में जाना और असली और नकली कब्रों के अंदर के बारे में भी सवालों के जवाब जाने.
राजमाता शेरिंग यांगदोन मंगलवार को रॉयल फैमिी के सदस्यों के साथ यहां पहुंची थी. इस मौके पर उन्होंनें जमकर फोटो भी खिंचाए इस दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल् भी मौज्ूद था