अलीगढ़लीक्स… कस्बा इगलास में महिला ने किशोर को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया। पुलिस ने महिला के खिलाफ पास्को एक्ट में किया मुकदमा दर्ज।
विवाद के बाद महिला की शर्मनाक हरकत
कस्बा में कोतवाली के समीपवर्ती एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि उसके 13 वर्षीय भाई की मोहल्ले की ही एक महिला से 21 मई को कोई बात हो गई थी। महिला ने उसके भाई को पहले नंगा कर दिया और जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। इतना ही नहीं आरोपित महिला ने किशोर को पूरे मुहल्ले में नंगा घुमाया। उसके गुप्तांगों में चाबी भी डाल दी।
पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर की बहन के प्रार्थना पत्र पर आरोपित महिला रामश्री के विरुद्ध पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।