आगरालीक्स…शहर में पहला ऐसा हैल्थ कैम्प होगा, जिसमें सिंगिंग और मस्ती होगी, हर घण्टे एक लकी ड्रॉ खुलेगा, सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, गर्भवतियों को आकर्षक उपहार, हेल्दी फूड मिलेगा, मां की मुस्कान को समर्पित कैम्प में कोरोना से बचाव की वैक्सीन भी लगवा सकेंगे
आगरा में 07 मई 2022 को एमजी रोड,नाई की मंडी स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में एक बड़ा हैल्थ कैम्प लगने जा रहा है। यह कैम्प अपने आप में अनूठा है। हॉस्पिटल कीं निदेशक डॉ नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि 8 मई को विश्व मातृ दिवस है। इस उपलक्ष्य में 7 मई को मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में सेलिब्रेशन होगा। गर्भवतियों को विशेष देखभाल मिलेगी। दूसरी परेशानियों से जूझ रही महिलाओं को भी सम्पूर्ण इलाज मिलेगा। बच्चों को एक्सपर्ट को दिखा सकेंगे। अन्य रोगों का परामर्श और उपचार भी विशेषज्ञों से पा सकते हैं।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि 65 वर्षों से निरंतर आपकी सेवा करता आ रहा मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम इस दिन विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा। इसमें स्त्री रोग, बांझपन (आईवीएफ), फिजीशियन, पोषण एवं आहार (डायटीशियन), सौंदर्य प्रसाधन (काॅस्मेटोलाॅजी), शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांचों पर 25 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी। हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एव ंबीएमडी जांचें निशुल्क की जाएंगी। लकी ड्राॅ एवं नेल पेंटिंग सेशन होगा।
शिविर के दौरान उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की ओर से इच्छुक व्यक्तियों को कोरोना से बचाव की बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। इसके लिए उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और सरकारी रेट 385 रुपये निर्धारित है। वैक्सीन की एक वाइल 10 लोगों के इकट्ठा होने पर खुलेगी। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर का लाभ उठाने और अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 7895041392 पर संपर्क कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने पर डिलीवरी व अन्य आॅपरेशन पर भी छूट प्रदान की जाएगी।
डॉ सरिता दीक्षित ने बताया कि मदर्स डे पर यह शिविर माताओं को समर्पित है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को आकर्षक उपहार व हेल्दी फूड दिया जाएगा। एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। साथ ही प्रोफेशनल सिंगर भी परफॉर्मेंस देंगे।