आगरालीक्स… आगरा में पहली बार तोते, चिड़िया,खरगोश, बिल्लियों और कछुओ की बीमारियों पर होगी चर्चा, 70 वेटरनरी डॉक्टर जुटेंगे.
आगरा में पहली बार स्मॉल एनिमल वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ(सावन) के बैनर तले दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल रमाडा आगरा में 7 व 8 मई को किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 70 से अधिक वेटरनरी डॉक्टर शिरकत करेंगे। इस कांफ्रेंस की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी, जिसमें एग्जॉटिक एनिमल जैसे -तोते, चिड़िया,खरगोश, बिल्लियों और कछुओ की बीमारियों और इलाज पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट उमेश शर्मा एमजी वेटरनरी कॉलेज भरतपुर के डीन डॉ रणवीर सिंह और पंतनगर के एक्स डीन डॉ एसपी पचौरी करेंगे।

इस दो दिवसीय कांफ्रेंस में एग्जॉटिक एनिमल्स जैसे तोते चिड़िया खरगोश कछुए के इलाज और बीमारियों पर चर्चा होगी। पहले दिन छत्तीसगढ़ से डॉक्टर जसमीत सिंह ग्वालियर से डॉक्टर विनोद व्यास और वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट उमेश शर्मा अपने विचार व्यक्त करेंगे।
वही ग्वालियर के डॉक्टर विनोद व्यास डॉग और कैटस पर ब्लड प्रेशर से संबंधित इलाज व बीमारियों पर चर्चा करेंगे। कांफ्रेंस के दूसरे दिन 8 मई को सुबह 10:30 बजे मेक्स वेट हॉस्पिटल दिल्ली के ऑनर डॉ कुणाल देव शर्मा बिल्लियों से संबंधित इलाज में बीमारी की जानकारी देंगे। इस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद लखनऊ, कानपुर, ग्वालियर और झांसी से करीब 70 वेटरनरी डॉक्टर भाग ले रहे हैं।