आगरालीक्स….आगरा के संजय प्लेस से बाइक चोरी. आफिस के बाहर से आधा घंटे के अंदर चोरी हो गई अपाचे बाइक….
आगरा के संजय प्लेस एरिया से बाइक चोरी की एक सूचना मिली है. नीरज बंसल पुत्र ब्रजेश नाथ निवासी इंदिरा नगर ट्रांस यमुना कॉलोनी ने बताया कि वो एक सॉफ्टवेयर आफिस में काम करते हैं. रविवार को एक जरूरी काम से आफिस को खोला गया था. ब्लॉक 14 शू मार्केट में स्थित आफिस के बाहर उन्होंने अपनी लाल रंग की अपाचे बाइक खड़ी कर दी. वह बार-बार बाइक पर नजर भी रख रहे थे लेकिन आधा घंटा के अंदर उनकी अपाचे बाइक नंबर यूपी 80 ईडी 1115 चोरी हो गई. नीरज बंसल ने इस संबंध में थाना हरीपर्वत पुलिस में तहरीर दी है.