आगरालीक्स …..आगरा में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, लू के थपेड़ों से लोगों को बुरा हाल, लगातार तीसरे दिन तापमान 44 डिग्री से अधिक। मौसम विभाग का अनुमान 16 अप्रैल तक चलेगी हीट वेव।

आगरा में 72 घंटे से लू चल रही है और तापमान 44 डिग्री से अधिक है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, धूप में लोग बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। गर्मी से तबीयत बिगड़ रही है।
44.2 डिग्री रहा तापमान
आगरा में आठ अप्रैल को 44 डिग्री, नौ अप्रैल को 45 डिग्री और अब तीसरे दिन 10 अप्रैल को तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक पहुंच गया, तापमान 44.2 डिग्री रहा। इसी तरह से न्यूनतम तापमान भी आगरा में लगातार बढ़ रहा है। आगरा में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जबकि पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच में रहा है।
16 अप्रैल तक चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 16 अप्रैल तक लू चलेगी, तापमान भी कम नहीं होगा। दोपहर में निकलना मुश्किल हो सकता है। गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।