Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: BJP celebrated Prime Minister Narendra Modi’s 72nd birthday by donating blood in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: BJP celebrated Prime Minister Narendra Modi’s 72nd birthday by donating blood in Agra…#agranews

148

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जनमदिन. कहा-रक्तदान सेवा का पहला ऐसा कार्य, जिसमें नहीं कोई भेदभाव

भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एवं भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में भाजपा के नेतागण विधायक धर्मपाल सिंह, जी एस धर्मेश, एम एल सी विजय शिवहरे, पूर्व विधायक रामप्रताप चौहान, चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री यादवेंद्र शर्मा, रश्मि धाकड़, मनोज गर्ग, उपस्थित रहे. इस दौरान भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत एवं भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने स्वयं रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया व अन्य कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया.

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा रक्तदान सेवा का पहला ऐसा कार्य है जिसमें कोई भेदभाव नही होता सभी वर्ग के लिए यह रक्त जीवन दान देने का कार्य करता है. रक्तदान शिविर के माध्यम से जनसेवा का कार्य करने में भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से प्रतिबद्ध रहें हैं. महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने बताया 2 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम महानगर से लेकर प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया. प्रत्येक मंडल से 30-30 रक्तदाताओं की ने रक्तदान किया. प्रत्येक रक्तदाता को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर के संयोजक भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ ठाकुर एवं मनीष साहू एवं सह संयोजक अक्षित जैन, गोगा मौर्या रहे. भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष लोकेश पलिया, संचित कुलश्रेष्ठ, मंत्री अतुल अवस्थी, राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जेपी त्यागी, सदस्य मनीष गौतम, सोनिया कर्दम, सूरज पांडे, सोशल मीडिया टीम सनी ठाकुर, मोहित पांडे, अमित गोयल एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम मौजूद रही.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!