Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Old man dies after falling from roof to escape monkey attack in Agra region….#agranews
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Agra News: Old man dies after falling from roof to escape monkey attack in Agra region….#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा रीजन में बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से नीचे गिरे वृद्ध की मौत. बंदरों के आतंक की घटनाएं हो रहीं आए दिन

आगरा मंडल के टूंडला में शनिवार सुबह बंदरों के हमले से दहशत में आए वृद्ध की छत से गिरने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वृद्ध छत पर टहल रहे थे. अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना से लोगों में आक्रोश है.

ये है पूरा मामला
मामला टूंडला के मोहम्मदाबाद गांव का है. यहां रहने वाले वृद्ध चंद्रपाल राजपूत शनिवार सुबह अपने घर की छत पर टहल रहे थे कि तभी अचानक एक बंदरों का झुंड वहां आया और आक्रोशित बंदरों ने वृद्ध चंद्रपाल पर हमला बोल दिया. बंदरों के हमला करने से दहशत में आए वृद्ध ने बचने की कोशिश की लेकिन अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे गिर गए. गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि यहां हजारों की संख्या में बंदर हैं. आए दिन ये लोगों पर हमला करते हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!