आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा के 10 दगाबाज नेताओं की सूची तैयार की गई है, इनके कारण फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, इन्हें नोटिस देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट का मुकाबला रोचक हो गया है, इस सीट पर 2019 में भाजपा के राजकुमार चाहर ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, इससे पहले 2014 में भाजपा से चौधरी बाबूलाल जीते थे। मगर, इस बार भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, फतेहपुर सीकरी सीट का मुकाबला रोचक हो गया है, यहां भाजपा से राजकुमार चाहर तो कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और बसपा से रामनिवास शर्मा प्रत्याशी हैं।
भाजपा के गढ़ में सेंध
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगने से जीत की राह आसान नहीं रही है। जबकि भाजपा ने फतेहपुर सीकरी सीट जीतने के लिए पूरी दम लगा दी थी, मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री सहित कई मंत्रियों ने सभा की। मगर, स्थानीय भाजपा नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मीडिया से कहना है कि कुछ नेताओं की भूमिका की शिकायत मिली है, कार्रवाई के लिए पार्टी की प्रक्रिया के तहत पहले नोटिस दिया जाता है, जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाती है, अभी चुनाव में व्यस्तता है।