लखनऊलीक्स… चंदौली जिले में हादसा। सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों समेत चार की जहरीली गैस से मौत।
मजदूरों को बचाने मकान मालिक का बेटा भी उतरा
चंदौली शहर के एक मकान में पहले तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आए, उनको बचाने के लिए मदद करने गया मकान मालिक का बेटा भी गैस की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया।
जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में मृत घोषित
आनन-फानन में तीन मजदूरों को जिला अस्पताल और मकान मालिक के बेटे को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई इस दर्दनाक मौतों से हड़कंप मच गया।