आगरालीक्स…आगरा की 5 नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायतों में जमकर पड़े वोट. जानिए सबसे अधिक कहां उमड़े मतदाता
आगरा नगर निगम के मेयर पद सौ वार्डों के अलावा पांच नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ. बड़ी बात ये है कि आगरा नगर निगम में सबसे कम वोट पड़े हैं. नगर पालिका परिषद में मतदान प्रतिशत 64.54 रहा है तो वहीं नगर पंचायतों में 65.28 प्रतिशत वोट पड़े हैं.

नगर पालिका परिषद में कुल मतदान
अछनेरा में 66.74 प्रतिशत हुआ मतदान
एत्मादपुर में 62.00 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी में 63.70 प्रतिशत मतदान
बाह में 60.47 प्रतिशत मतदान
शमसाबाद में 68.18 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत में कुल मतदान
किरावली में 72.99 प्रतिशत
खेरागढ़ में 63.73 प्रतिशत
जगनेर में 79.16 प्रतिशत
फतेहाबाद में 57.10 प्रतिशत
पिनाहट में 58.15 प्रतिशत
स्वामीबाग में 58.28 प्रतिशत
दयालबाग नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.