आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष लिखी कार के प्रोपर्टी डीलर की कार से टकराने के बाद मारपीट के वायरल वीडियो की जांच, पता चल गया किसकी थी कार। ( Agra News : BJP Worker car hit Property Dealer Car, Vidoe viral#Agra )
आगरा में 17 अप्रैल को शमसाबाद रोड के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर ब्रजकिशोर यादव अपनी सियाज कार से जा रहे थे, शाम 4.30 बजे टीआईडी मॉल चौराहा, फतेहाबाद रोड पर ग्रीन सिग्नल होने पर उन्होंने चौराहा क्रोस किया, इसी दौरान इनोवा क्रिस्टा कार से उनकी कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने पर विरोध किया, आरोप है कि दो अन्य कार से लोग उतरे और मारपीट करने लगे। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, कार सवार चाबी ले गए, चेन लूटने के भी आरोप लगाए। 30 मिनट बाद कार सवार आए और चाबी फेंक कर चले गए।
भाजपा कार्यकर्ता की है कार
मीडिया रिपोर्ट में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि 17 अप्रैल को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को रिसीव करने के लिए वे आगे कार में चल रहे थे, भाजपा कार्यकर्ता करुणानिधि गर्ग की कार में उनका गनर बैठा हुआ था। तभी करुणानिधि की कार दूसरी कार से टकरा गई, किसी कार्यकर्ता ने कार सवार से मारपीट नहीं की है।