Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: BJYM workers will do public service work for 15 days in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: BJYM workers will do public service work for 15 days in Agra…#agranews

186

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाएगा सेवा पखवाड़ा….दो रक्तदान शिविर लगेंगे

भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी गुरुवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने दी. उन्होंने कहा कि इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देश में 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, इस सेवा पखवाड़े के प्रत्येक दिन जनहित में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि रक्तदान सेवा का पहला ऐसा कार्य है जिसमें कोई भेदभाव नही होता सभी वर्ग के लिए यह रक्त जीवन दान देने का कार्य करता है, रक्तदान शिविर के माध्यम से जनसेवा का कार्य करने में भाजयुमो के कार्यकर्ता हमेशा से प्रतिबद्ध रहें हैं. इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री मनोज गर्ग उपस्थित रहे,

प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने बताया कि आगरा में 2 रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा, यह कार्यक्रम में महानगर से लेकर प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे, प्रत्येक मंडल से 30-30 रक्तदाताओं की सूची ले ली गई है, प्रत्येक रक्तदाता को रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इस सेवा कार्य में जोड़ा जाएगा, रक्तदान शिविर के संयोजक भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ ठाकुर एवं मनीष साहू बनाए गए हैं. प्रेस कांफ्रेंस में भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष लोकेश पलिया, गोगा मौर्या, संचित कुलश्रेष्ठ, अक्षित जैन मौजूद रहे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!