Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: St Peter’s ‘B-World 2022 Commerce Fest’ on 7th October…#agarnews
आगराएजुकेशन

Agra News: St Peter’s ‘B-World 2022 Commerce Fest’ on 7th October…#agarnews

233

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स का ‘B-World 2022 कॉमर्स फैस्ट’ 7 अक्टूबर को. 25 स्कूलों के 700 स्टूडेंट्स लेंगे भाग

सेंट पीटर्स कॉलेज का कॉमर्स विभाग राष्ट्रीय स्तर पर कॉमर्स फैस्ट बी वर्ल्ड का आयोजन आगामी 7 अक्टूबर को करने जा रहा है. आज गुरुवार को कॉमर्स विभाग ने इसकी विवरणिका का और इसके विज्ञापन पत्र का उद्घाटन किया. साथ ही कॉमर्स क्लब के प्रतीक चिन्ह ‘सेठ जी’ का भी विमोचन पहली बार किया. विवरणिका उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर शगुन, हैड मिस्ट्रेस सिस्टर थेरेस्लेट, टीचर्स डॉ. एंटनी एपी और मौरीन मिरांडा भी उपस्थित रहीं.

यह कॉमर्स विभाग के बी वर्ल्ड का आठवां संस्करण है. जिसमें 25 स्कूल प्रतिभाग करेंगे. प्रादेशिक स्तर पर कराए जाने वाली इस प्रतियोगिता में 700 स्टूडेंट्स प्रतिभाग करेंगे और कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता करेंगे. बी वर्ल्ड के संस्थापक एवं इसको प्रतिष्ठित करके ऊंचाइयों तक ले जाने वाले डॉ. मनीष मगन श्राफ इस कार्यक्रम के मुख्य निदेशक हैं जो इस प्रतियागिता के नेतृत्व कर्ता भी हैं. इस बी वर्ल्ड 2022 के आयोजन में विद्यार्थी हार्दिक महाजन-प्रेसिडेंट, वंश चावला-वाइस प्रेसिडेंट तथा देवांग अग्रवाल-सीईओ द्वारा अपना सफल योगदान दिया जाएगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

एजुकेशन

Agra News: PET-2026 examination held at 49 centers in Agra amidst tight security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी- 2026 परीक्षा. दोनों पालियों में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!