आगरालीक्स…महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल. पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. मुकदमा दर्ज…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कम करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर महिला के पति को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके घर में दीपक नाम के युवक का आना—जाना था. दीपक भी पास का ही रहने वाला था. आरोप है कि एक दिन दीपक ने महिला का नहाते समय चोरी छुपे वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को ये वीडियो दिखाया. वीडियो देखकर महिला चौंक गई और उसने तुरंत वीडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन आरोपी युवक ने महिला के सामने शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रख दी.

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इसके बाद भी उसने कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इस संंबंध में मार्च में एक प्रार्थना पत्र थाना उत्तर पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को दी गई तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा. तहरीर वापस न लेने पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र को दी. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.