आगरालीक्स…आगरा में पिता—पुत्र ने हत्या कर जलाया था सिपाही की बेटी का शव. बीकॉम की छात्रा थी मृतका. प्रेम संबंध में विवाद के बाद पड़ोसी युवक ने की थी हत्या..सड़क पर जलता मिला था युवती का शव…वीडियो में देखें—क्या कहा एसएसपी ने #agra #agralocalnews #agraupdatenews #agrapolice #crime #crimeinagra #sspagra #murderinagra
आगरा के थाना खंदौली अंतर्गत जलेसर रोड पर सड़क किनारे जलता मिला युवती के शव के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. बुधवार रात को युवती की शिनाख्त कर ली गई जो कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली थी और उसका नाम खुशबू था. खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. मृतका के पिता मथुरा में डायल 112 पर तैनात हैं. पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खुशबू सोमवार सुबह दस बजे कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन दोपहर से उसका फोन स्विच आफ हो गया और देर शाम तक वह घर नहीं आई. बुधवार सुबह युवती का शव जलेसर रोड स्थित आबिदगढ़ के पास सड़क किनारे जलता हुआ मिला था.
प्रेम संबंध में हत्या, पुत्र ने पिता के साथ मिलकर जलाया शव
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस ने जब मृतका के फोन की कॉल डिटेल निकाली जिसके बाद पता चला कि खुशबू का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक आशीष के साथ प्रेम संबंध थे. सोमवार को युवती प्रेमी के घर गई थी जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. गुस्से में आशीष ने अपनी छत पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बैड के नीचे छपुा दिया. मंगलवार की रात को आशीष ने अपने पिता के साथ मिलकर खुशबू के शव को रजाई में लपेटा और शव को खंदौली ले जाकर आबिदगढ़ के पास पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जानकारी होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आधा जल चुका था. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां बुधवार देर रात को उसकी पहचान कर ली गई.
प्रेमी युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश
पुलिस ने कॉल डिटेल और पूछताछ के बाद पड़ोसी युवक आशीष को अरेस्ट कर लिया है और उसेक पिता की तलाश की जा रही है. आरोपी आशीष ने अपना जुर्म कबूल किया है. पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है.