आगरालीक्स …..आगरा में थाने की छत पर रखे कबाड़ में धमाका, शीशे टूटे। वहीं, एक अन्य मामले में एक घर में तेज धमाके से छत गिरी। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के थाना एत्मादपुर में एक कमरे की छत पर काम चल रहा था। छत पर ही कबाड़ रखा हुआ था। सोमवार दोपहर में धमाके की आवाज हुई, तेज आवाज से आस पास के लोग दहशत में आ गए। थाना बाजार के बीच में है, बड़ी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए।

खिड़की के शीशे टूटे
तेज धमाके की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग थाने पर पहुंच गए। थाने में कंप्यूटर रूम की खिड़की के शीशे टूट गए, शीशे धमाके के कारण टूटने की आशंका है। पुलिस अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है।
एक घर में धमाका, छत गिरी
आगरा के डौकी के गांव झारपुर में लाखन सिंह के मकान में सोमवार सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। घर की छत गिर गई, धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।