आगरालीक्स… Agra News : आगरा में रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने वाले डॉक्टर और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। ( Agra News : Blood donors honored in SNMC, Agra #Agra)
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा रविवार को रक्तदान करने वालों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान के अनुसार, एसएन में इस साल 12600 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे मरीजों की जान बचाई गई।
इन डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
डॉ. के एस दिनकर, डॉ. विकास गुप्ता , डॉ. अंकुश गुप्ता , डॉ. अखिल प्रताप सिंह , डॉ. सलोनी सिंह बघेल, डॉ. पंकज कुमार , डॉ. मधु नायक , डॉ. अजीत चाहर, डॉ. अंकुर गोयल , डॉ. आरती अग्रवाल , डॉ. सपना गोयल को रक्त दान करने के लिए सम्मानित किया गया।