नईदिल्लीलीक्स..News Delhi . पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किए अभियान में 10 लोगों को नामित किया है। ये खाद्य तेल की खपत को कम करने के लिए और मोटापे से बचने के लिए जागरूक करेंगे। ( New Delhi News : Campaign against obesity, Nominate 10 people#Newdelhi)
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि जैसा कि कल मन की बात में बताया था कि मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को नामित करना चाहता हूं।
इन्हें किया गया नामित
सुधा मूर्ति, श्रेया घोषाल, माधवन, आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव, निरहुआ, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकणि और उमर अब्दुल्ला